Monday, November 18, 2019

Realme 2 Pro स्मार्टफोन हुआ सबसे ज्यादा
 
Realme 2 Pro स्मार्टफोन को नए लेटेस्ट कलरOS के साथ डार्क मोड और नवम्बर महीने का सिक्यूरिटी पैच मिला है। इसका मतलब है कि अब यह स्मार्टफोन और खास हो गया है। आपको बता देते हैं कि यह अपडेट यानी Realme 2 Pro स्मार्टफोन को मिला यह अपडेट एक OTA अपडेट के रूप में मिला है। इसके बाद एक साल पुराने इस स्मार्टफोन को कई नए फीचर्स भी मिले हैं।

जैसा कि Xiaomi हमेशा से अपने मोबाइल फोंस के साथ करता आया है, वैसा ही अब Realme भी अपने फोंस के साथ कर रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme की ओर से अब अपने स्मार्टफोंस को रेगुलर बेसिस पर अपडेट दिया जाना शुरू कर दिया गया है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने Realme 3 Pro और Realme XT मोबाइल फोंस के लिए डार्क मोड को जारी किया था, ऐसा ही कुछ Realme की ओर से उसके Realme 2 Pro मोबाइल फोन के लिए भी जारी कर दिया गया है।

इस मोबाइल फोन को लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था, और इतने पुराने स्मार्टफोन में अब कुछ नए फीचर्स को शामिल कर दिया गया है, इतना ही नहीं इसके अलावा इस मोबाइल फोन को नवम्बर 2019 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इसके अलावा डार्क मोड तो इस स्मार्टफोन को मिला ही है, साथ ही अन्य कुछ नए फीचर्स भी आपको अब इसमें नजर आने वाले हैं। हालाँकि अगर हम चेंजलोग के चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको अब नया डिजाईन वाला नोतिफ़िकतिओन सेण्टर स्टाइल मिलने वाला है। इस अपडेट को OTA के रूप में चरणों में इस स्मार्टफोन को दिया जाने वाला है।


Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन
Realme 2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है और यह ओप्पो के कलर OS के साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है और यह 6.3 इंच की फुल HD+ IPS LCD स्क्रीन से लैस है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है जो कि आजकल ट्रेंडिंग है और साथ ही डिस्प्ले के टॉप पर वॉटर ड्राप नौच भी दिया गया है। स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड स्लॉट के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। फोन को चार्ज या डाटा ट्रान्सफर करने के लिए माइक्रो-USB पोर्ट दिया गया है। यह फोन तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध हैं जिनमें ब्लैक सी (ब्लैक), आइस लेक (लाइट ब्लू) और ब्लू ओशेन (डार्क ब्लू) कलर शामिल हैं।

Realme 2 Pro कैमरा

कैमरा की बात करें तो रियलमी 2 प्रो में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और डिवाइस में दिया गया सेकंड्री सेंसर डेप्थ-इफ़ेक्ट शॉट्स लेने में समर्थन प्रदान करता है। रियलमी 2 प्रो के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया है, जो AI आधारित डेप्थ इफ़ेक्ट के ज़रिए पोर्ट्रेट शॉट्स लेने में सक्षम है। इस स्मार्टफोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है। यह मोबाइल फ़ोन पिछले महीने लॉन्च हुए Realme 2 का अगला वर्जन है जिसे Rs 8,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Saturday, November 9, 2019

एयरटेल के ₹245 वाले ऑफर में 84 दिनों की वैलिडिटी, अब डाटा तथा वॉइस कॉलिंग के साथ

+ फॉलो करें
एयरटेल कंपनी को टेलीकॉम मार्केट में आए हुए काफी लंबा अरसा हो चुका है, तब से लेकर आज तक एयरटेल कंपनी में काफी उतार-चढ़ाव आये. लेकिन एयरटेल कंपनी ने हिम्मत नहीं हारी तथा टेलीकॉम मार्केट में जैसे के तैसे ही चट्टान की तरह खड़ी है. हालांकि जियो कंपनी के आने से एयरटेल कंपनी की मार्केट में काफी उथल-पुथल हुई थी. लेकिन इस परिस्थिति को भी एयरटेल कंपनी ने बखूबी संभाला तथा मार्केट में अपने धुआंधार प्लान के चलते बनी रही है.
आपको पता होगा कि जियो कंपनी ने अन्य ऑपरेटर पर कॉलिंग की सुविधा फ्री में देना बंद कर दिया है. लेकिन अभी भी एयरटेल कंपनी अन्य नेटवर्क ऑपरेटर्स को बिल्कुल फ्री में वॉइस कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करवा रही है. जिसका जीता जागता उदाहरण एयरटेल कंपनी का ₹399 वाला प्लान है. जिस वजह से जियो के कुछ ग्राहक एयरटेल में पोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. एयरटेल के टेलीकॉम मार्केट की बात करें तो इन दिनों मार्केट में ₹245 वाला ऑफर खूब धूम मचाए हुए हैं.
245 रुपए में 84 दिनों तक

एयरटेल कंपनी के ₹245 वाले ऑफर में एयरटेल ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी उपलब्ध करवा दी जाती है. साथ ही खुशी की बात यह है कि एयरटेल कंपनी के इस ऑफर में ग्राहक वॉइस कॉलिंग तथा डाटा का आनंद भी उठा सकते हैं. शायद यही कारण है कि इन दिनों एयरटेल कंपनी का यह ऑफर टेलीकॉम मार्केट में खूब धूम मचाए हुए हैं. एयरटेल ग्राहकों को ₹245 वाले रिचार्ज में ₹245 का ही टॉक टाइम मिल जाता है.